शबरी ने जिमाए हो, हम भी तो जिमायेगें

       !! ॐ श्री श्याम देवाय नमः !!

तर्ज :- जो राम को लाये हैं हम उनको लायेगे

शबरी ने जिमाए हो, हम भी तो जिमायेगें ।।
मेरे श्याम भाव भर दो, हाथो से खिलायेंगें ।।

गंगा जल लाये हैं झारी भी भरवा दी हैं ।।
मेरे श्याम धणी नहावो ,हम तुमको नहलायेगें ।।

काजल भी लगा दी हैं, टिका भी लगाया हैं ।।
यो मोर मुकुट प्यारो, सिर पर सजवायेगें ।।

पीताम्बरी पहनाई हैं, पटका भी सजाया हैं ।।
घेर घुमेर बागों, हम आज पहनायेगें ।।

माखन भी खिलायेंगे, मिश्री भी खिलायेंगे ।।
विदुराणी भाव जैसे, हम घर मे जिमायेंगे ।।

भगतों को बुलायेंगे, प्रसाद बटायेगें ।।
"राधेश्याम"तेरा प्यारा, जैकारा लगायेगें ।।

🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️
भजन रचयिता :- राधेश्याम वत्स ( दिल्ली ) 
Mob No +91-9968876415
🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️
जय श्री श्याम 
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम जिला अलवर राजस्थान

इबके फागण मेले में मन्नै खाटू जाणा सै ।।