बजरंग बाला अंजनी लाला थारे पास आया हु ।।
तर्ज :- श्याम बाबा श्याम बाबा पास आया हु
बजरंग बाला अंजनी लाला थारे पास आया हु ।।
सुण लीजो विनती बड़ी खास लाया हूं ।।
संकट मोचन नाम तुम्हारा, संकट काटो आज हमारा-२
जो भी थारे द्वारे आया, उसको तुमने पार उतारा -२
पीड़ा हरना मेरी पीड़ा हरना घणा सताया हूं ।।
सुण लीजो विनती बड़ी खास लाया हूं ...
अष्ट सिद्धि नव निधि दाता, तुम से झोली मैं भरवाता-२
कारज सारे पूर्ण करना, तुम हो मेरे भाग्य विधाता-२
वर देना हमें वर देना तेरा ध्यान लगाया हूं ।।
सुण लीजो विनती बड़ी खास लाया हूं ....
चैत्र पूनम का मेला आवे, सालासर में दर्श दिखावे -२
दाल चूरमा भोग लगाकर, बालाजी मेरा खुश हो जावे-२
बांटूगा लड्ड़ू बांटूगा भर थाल लाया हूं ।।
सुण लीजो विनती बड़ी खास लाया हूं ....
राधेश्याम शरणागत है आया, मुश्किल से तेरा द्वारा पाया-२
तेरे द्वारे से बालाजी अपना बिगड़ा काम बनाया-२
नाचूंगा मैं तो नाचूंगा बड़ा जोश लाया हूं ।।
सुण लीजो विनती बड़ी खास लाया हूं ....
भजन लेखक :– राधे श्याम वत्स
Mob No:- +91-9968876415
https://www.instagram.com/radheyshyamvatsofficial?igsh=MXR1aXRhMDhkY3Y0OA==
https://www.instagram.com/vatsradheyshyamofficial?igsh=MXFkYXFwbW9vdTAydQ==