मेरे श्याम का सच्चा द्वारा
ॐ श्री श्याम देवाय नमः !!
तर्ज :- हमने अंगना नही बुवारा
मेरे श्याम का सच्चा द्वारा-२ पूरा करता सबका काम
इनका बजता जग में नगाड़ा-२ पूरा करता सबका काम
सच्चे मन से जो कोई ध्याता,उसके बिगड़े काम बनाता
अपने भगतों को ये खिलाकर, फिर अपना ये भोग लगाता
ऐसा देखा नही नजारा-२ पूरा करता सबका काम...
जो ज्ञानी बनकर ज्ञान बाटते, उनको बाबा श्याम डाटते
भजनों के सम्राट कहलाते,घर दरवाजो पर आज झांकते
कब हो कृपा का इशारा-२ पूरा करता सबका काम...
सर्वे सर्वा एक वो ही है, ओर किसी कि औकात नही है
उसका कोई एजेंट नही है, उसकी कोई सौगात नही है
केवल बनकर आना बेचारा-२ पूरा करता सबका काम...
मैं तो हु मूर्ख अज्ञानी, पर नही करता मैं मनमानी
केशव कन्हैया का ना कोई सानी,जपता रहू मैं तेरी कहानी
"राधेश्याम" को तेरा सहारा-२ पूरा करता सबका काम...
भजन रचयिता:- राधेश्याम वत्स नांगलोई दिल्ली
Mob No:- 9968876415