माची सांवरे के दर पे, ऐसी लूट बावरे
तर्ज :- आच्छा लागे सै
माची सांवरे के दर पे, ऐसी लूट बावरे
भरता झोली सबकी है, छूट सांवरे
भंडार इसका बड़ा है, अटूट सांवरे
बोलना ना इसे कभी भी, झूठ बावरे
मेरा बाबा लखदातार,इसकी महिमा अपरम्पार
मेरा श्याम धणी सरकार, मन्नै चोखा लागे सै
आवे तेरे नर नार बोले सारे जय जयकार
बाबा तेरा चमत्कार, मन्नै चोखा लागे सै
तेरा फागन की बहार बाबो मारे किलकार
चले सबको कारोबार, मन्नै चोखा लागे सै
पहरे गल वैजन्ती हार, लटके ऊपर छत्र हजार
देखो इत्र की फुहार, मन्नै चोखा लागे सै
जब से सुणा हैं तेरा नाम साँवरे
लाग गई मन मे, खटक बावरे
बिना बोले ही तू कर दे काम साँवरे
आया तेरे दर पे , तू जाग साँवरे
तू जाणे मन की बात, धर दे सिर पे मेरे हाथ
यो तेरा आशीर्वाद, मन्नै चोखा लागे सै
तू ही मेरे कुल का है देव साँवरे
तेरे बिना कोई नही और साँवरे
तूने हमको दिया है , रोजगार साँवरे
सारी ऊमर आऊँगा मैं, तेरे दर साँवरे
"राधेश्याम" का तू प्यारा , सारी दुनिया से न्यारा
तेरा यो इशारा , मन्नै चोखा लागे सै
भजन रचियता :- राधेश्याम वत्स
Mob 9968876415