सारी दुनिया बतावै लखदातार बाबा जी

तर्ज:- सारी दुनिया म चाले सरकार भोले की

कलियुग के अवतारी देव दातार बाबा जी।।
सारी दुनिया बतावै लखदातार बाबा जी।।

श्याम धनी के दरवाजे से, अदभुत पूजी पाई
मेरे तो सारे जीवन की, केवल यही  कमाई
तेरी चोखट पे लगती जैकार बाबा जी।। सारी दुनिया...

बेटा देता पोता देता, और बणता घर वाला
अपणी तो जीवन गाड़ी का,मेरा श्याम गड़वाला
अपणे भगतो की सुनता पुकार बाबा जी।।सारी दुनिया...

सेवा भाव से जो कोई आवे, उसको दे भगताई
दीन हीन दुःखिया प्राणी की, करता तुरन्त सुनवाई
दिल खोल के लुटाता भंडार बाबा जी।। सारी दुनिया...

"राधेश्याम" पे दया मेहर की, घने दिना म आई
जो सोचा था पूरा होग्या, कर दी मन की चाही 
केशव कन्हैया का चमत्कार बाबा जी।। सारी दुनिया...

भजन रचयिता :- राधेश्याम वत्स नांगलोई दिल्ली
श्री श्याम सेवक मण्डल झाँसवा झज्जर हरियाणा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम जिला अलवर राजस्थान

इबके फागण मेले में मन्नै खाटू जाणा सै ।।

शबरी ने जिमाए हो, हम भी तो जिमायेगें